(आशीष प्रसाद, संवाददाता, रांची)
रांची - पेपर लिक मामले को लेकर पूरे देश भर में लगातार आंदोलन किए जा रहें हैं। इसी कड़ी में सोमवार को राजधानी रांची के अलबर्ट एक्का चौक पर विभिन्न सामाजिक-राजनैतिक संगठन, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद, छात्र और युवाओं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया। आंदोलन कर रहे लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था लचर हालत में है। आए जिन विभिन्न परीक्षाओं के पेपर लीक हो रही है। जिसके कारण कई छात्रों ने आत्महत्या किया, लेकिन इस स्थिति के लिए केंद्र सरकार जवाबदेही नहीं ले रही है। यह देश के करोड़ों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। इस परिस्थिति में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को इस्तीफा देनी चाहिए।








