(राजेश कुमार मुंडा, संवाददाता, रामगढ़)
रामगढ़ - रामगढ़ में झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने पेपर लीक और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज के सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक का मामला बेहद गंभीर है और इसकी निष्पक्ष एवं गहन जांच होनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए।








