रांची - रांची रेलवे स्टेशन पर अपने वाहन पार्क करने वालों की जेबें अब कुछ ज्यादा ढ़ीली करनी पड़ेगी। स्टेशन पर अपने वाहन पार्क करने की जो नई दरें निश्चित की गई है, वो एयरपोर्ट की पार्किंग से भी ज्यादा महंगी हैं।
नई दर के अनुसार अब दोपहिया वाहन चालकों को दो घंटे की पार्किंग के लिए 10 की जगह 20 रुपये देने होंगे, वहीं ऑटो व कार पार्किंग शुल्क में पांच रुपये का इजाफा किया गया है। इससे ज्यादा समय तक अपने वाहन पार्क करने पर शुल्क में बढ़ोतरी होगी। बढ़ी पार्किंग शुल्क के संबंध में सीनियर डीसीएम श्रेया सिंह ने बताया कि पांच वर्ष बाद पार्किंग शुल्क में वृद्धि की गयी है।







