(प्रमोद खंडेलवाल, संवाददाता, हजारीबाग)
हजारीबाग - रथ यात्रा के पावन अवसर पर हजारीबाग स्थित ऐतिहासिक सिलवार श्री जगन्नाथ धाम में धर्म और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भ्राता बलभद्र के दर्शन और आशीर्वाद के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
इस अवसर पर जिले के पुलिस कप्तान अमन कुमार ने मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना करते हुए जिले की सुख-समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की। मौके पर उन्होंने कहा कि पर्व हमारी संस्कृति के प्रतीक हैं और इन्हें शांतिपूर्ण ढंग से मनाना हम सभी का दायित्व है। पूजा-अर्चना के उपरांत एसपी ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में की गई सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।








