(चंदन वर्मा, संवाददाता, रांची)
रांची - एशिया के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप शुरू होने जा रहा है। राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में भी 26 जुलाई से इसके मुकाबले खेले जायेंगे। इस लेकर रांची में उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी बीच 135वें डूरंड कप 2026 की ट्रॉफी का शनिवार को रांची के दीपाटोली मिलिट्री स्टेशन स्थित केरकेट्टा ऑडिटोरियम में अनावरण किया गया। आयोजित कार्यक्रम में पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार और मेजर जनरल सज्जन सिंह मान मौजूद रहे।
इस मौके पर मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि रांची में डूरंड कप का आयोजन झारखंड के लिए गर्व की बात है और इससे राज्य में फुटबॉल संस्कृति को नई पहचान मिलेगी। गौरतलब हो कि डूरंड कप के मुकाबले 26 जुलाई से 16 अगस्त तक रांची समेत देश के छह शहरों में खेले जाएंगे।








