गोपालगंज – गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित बंजारी बायपास के समीप पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी कुख्यात अपराधी आकाश कुमार घायल हो गया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया गया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आकाश को गिरफ्तार करने के लिए घेराबंदी की थी। लेकिन अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की। दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग की गई। इसी पुलिस की गोली आकाश कुमार के दोनों पैरों में लगी और वह घायल होकर गिर गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायल अपराधी आकाश कुमार बरईपट्टी का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रशासन ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। आकाश पर एक दर्जन से अधिक संगीन मामलें विभिन्न थानों में दर्ज हैं।










