दिल्ली पुलिस ने रामलीला मैदान इलाके में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास हुई पत्थरबाजी और पुलिस टीम पर हमला मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए लगभग 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
गौरतलब होकि दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद तुर्कमान गेट के पास वाले इलाके में एमसीडी ने अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। वहीं इस अभियान के दौरान हिंसा हुई जिसमें लगभग पांच पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इस संबंध में ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस, सेंट्रल रेंज, मधुर वर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान कुछ बदमाशों ने पत्थरबाजी करके गड़बड़ी पैदा करने की कोशिश की। लेकिन स्थिति को तुरंत काबू में कर लिया गया। लगभग 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पत्थर फेंकने वालों की पहचान की जा रही है। वहीं सिटी एसपी जोन के डिप्टी कमिश्नर विवेक अग्रवाल ने बताया कि यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश के बाद की गई है।









