RANCHI: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापू आज बुधवार को रांची पहुंचे. इसके बाद बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ के साथ स्कूटी से सवारी कर उनके आवास पर पहुंचे. यहां उन्होंने चैम्बर और डॉक्टरों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की.
भाजपा कार्यकर्ताओं से की मुलाकात
उन्होंने भाजपा रांची महानगर के विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं से भी अलग-अलग मुलाकात की. कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। जलपान के बाद केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापू एक बार फिर स्कूटी पर केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ के साथ सवार होकर एयरपोर्ट पहुंचे. यहां उन्होंने कई नागरिक सुविधाओं का उद्घाटन किया. साथ ही भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण भी किया.










