(धीरज कुमार, संवाददाता, बक्सर)
बक्सर - बिहार के बक्सर में एक बार फिर वर्दी शर्मसार हुई है। बक्सर के बगेल थाने में तैनात एसआई का एक अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एसआई मनीष कुमार महिला डांसर संग आपत्तिजनक हरकत कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो किसी निजी कार्यक्रम का है। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। वहीं एसपी शुभम आर्य ने जांच के आदेश देकर कार्रवाई के संकेत दिए हैं।
यह वीडियो कहां और किस परिस्थिति में बनाया गया है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। nbharat24 भी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।










