(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो – नगर निगम चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा कमर कस कर मैदान में उतर चुकी है। चास नगर निगम मेयर पद के लिए पार्टी ने उमेश ठाकुर को अपना समर्थित उम्मीदवार बनाया है। इसको लेकर आज झारखंड मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई। इस दौरान वार्ड और मेयर के पद पर समर्थित उम्मीदवार को जीत दिलाने के लिए मैदान में सरकार की योजनाओं को ले जाने की बात कही गई।
जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी ने कहा कि इस बार शहर में झामुमो की सरकार बनेगी। यही नहीं वार्ड में भी हमारे समर्थित उम्मीदवार जीत दर्ज करेंगे।









