चतरा – चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के जबड़ा में हुए सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों मृतक दुदुवां गांव के रहने वाले थे। जिनकी पहचान गणेश कुमार और बसंत कुमार के रूप में हुई है। दोनों दोस्त थे और बाजार से बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान जबड़ा के समीप सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों के कारण उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वे भीषण हादसे के शिकार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़कों पर अवैध रूप से खड़े रहने वाले भारी वाहनों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

BYBASUDEO MISHRA
Jun 7, 2026, 02:43 PM IST• Updated: Jun 7, 2026
2 Mins Read









