(दीनानाथ मौआर, संवाददाता, औरंगाबाद)
औरंगाबाद - औरंगाबाद के दाउदनगर–गया मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसे में एक 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान हसपुरा थाना क्षेत्र के शंकर पुर ग्राम निवासी सौरभ कुमार के रूप में किया गया है। ग्रामीणों के द्वार बताया गया कि मृतक कल ही अपनी फुफेरी बहन के तिलक उत्सव में शामिल होने आया था। यह हादसा तब हुआ जब युवक दाउदनगर से तिलक का सामान लेकर अपने छट्ठू बिगहा मनार लौट रहा था। जैसे ही युवक अपने बाइक से दाउदनगर टीचर ट्रेनिंग स्कूल के पास पहुंचा वह विपरीत दिशा से आ रही एक तेजरफ्तर ट्रक के चपेट में आ गया। इस हादसे में मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठा एक अन्य किशोर की जान बच गई है।
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही दाउदनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर जाम को हटाया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।










