RANCHI: Federation of Jharkhand Chamber of Commerce and Industries के चेम्बर भवन में शुक्रवार को झारखंड और कर्नाटक के बीच व्यापार, निवेश और औद्योगिक सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में Bellary District Chamber of Commerce and Industry के प्रतिनिधिमंडल ने हिस्सा लिया।
बैठक में झारखंड सरकार के उद्योग सचिव अरवा राजकमल ने कहा कि झारखंड खनिज संपदा, औद्योगिक कौशल और निवेश संभावनाओं के दम पर देश का उभरता हुआ औद्योगिक पावरहाउस बन रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विजन का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य में खनन से लेकर हाई-एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस तक पूरी वैल्यू चेन विकसित की जा रही है।
उद्योग निदेशक विशाल सागर ने निवेशकों को झारखंड में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि सरकार हर स्तर पर सहयोग देने के लिए तैयार है।
झारखंड चेम्बर के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि राज्य जल्द नई औद्योगिक नीति लाने जा रहा है, जिससे निवेशकों को बड़ा अवसर मिलेगा।
वहीं बेल्लारी चेम्बर के अध्यक्ष अव्वारु मंजूनाथ ने झारखंड के उद्यमियों को कर्नाटक में निवेश का न्योता दिया।










