(आशीष प्रसाद, संवाददाता, रांची)
रांची - रांची में आज थ्रोबॉल खिलाड़ियों ने एक खेल, एक संघ, एक पहचान" की मांग को लेकर शांतिपूर्ण सांकेतिक प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने काली पट्टी बांधकर झारखंड में प्रत्येक खेल के लिए एक ही मान्यता प्राप्त संघ की व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
यह प्रदर्शन रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में किया गया। बताया गया कि झारखंड राज्य थ्रोबॉल संघ पिछले 18 वर्षों से राज्य में खेल के विकास के लिए लगातार कार्य कर रहा है। खिलाड़ियों का दावा है कि इस दौरान कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है।







