(प्रमोद खंडेलवाल, संवाददाता, हजारीबाग)
हजारीबाग - हजारीबाग ओलंपिक संघ और हजारीबाग जिला प्रशासन के तत्वाधान में चल रहा तीन दिवसीय प्रमंडल स्तरीय खेल महोत्सव का आज समापन हो गया। यह खेल महोत्सव स्थानीय वीर स्टेडियम कर्जन ग्राउंड हजारीबाग चल रहा था। समापन समारोह में बतैर मुख्य अतिथि हजारीबाग डीआईजी अंजनी कुमार झा, विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति चंद्रभूषण शर्मा, हजारीबाग आरक्षी अधीक्षक अमन कुमार, हजारीबाग नगर निगम के महापौर अरविंद कुमार राणा, चतरा जिला परिषद के उपाध्यक्ष बृज किशोर, कुमार जिला खेल पदाधिकारी सह पर्यटन पदाधिकारी कैलाश राम, हजारीबाग ओलंपिक संघ के अध्यक्ष हर्ष अजमेरा शामिल हुए।
गौरतलब हो कि इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में हजारीबाग उपायुक्त की प्रमुख भूमिका रही।








