(प्रमोद खंडेलवाल, संवाददाता, हजारीबाग)
हजारीबाग - श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बाजारों में कृष्ण रूप सज्जा के लिए आकर्षक पोशाक, मुकुट, बांसुरी सहित लड्डू गोपाल के लिए विभिन्न डिजाइन और रंगों में पोशाक उपलब्ध हैं। लड्डू गोपाल की आकर्षक पोशाकें श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रही है।
विद्या सागर मल्टी स्टोर के संचालक सतीश खंडेलवाल ने बताया कि जन्माष्टमी को लेकर इस वर्ष लड्डू गोपाल और कृष्ण रूप सज्जा की पोशाकों की कई आकर्षक डिजाइन उपलब्ध हैं। श्रद्धालुओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए पारंपरिक से लेकर आधुनिक डिजाइन तक की पोशाकें मंगाई गई हैं। उन्होंने बताया कि जन्माष्टमी के नजदीक आते ही बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ बढ़ रही है।








