(विश्वनाथ गुप्ता, संवाददाता, लखीसराय)
लखीसराय - जमीन हड़पने को लेकर एक महिला ने एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। बताया गया कि लखीसराय जिले के किउल थाना क्षेत्र के खगौर ग्राम निवासी अशोक ठाकुर की पत्नी कलादेवी ने अपने ही गांव के एक ग्रामीण पर उसकी जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। जिसे लेकर पीड़ित महिला ने लखीसराय एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
इस संबंध में कलादेवी ने बताया कि वह 33 वर्षों से उक्त जमीन पर रह रही है। लेकिन अब उनके गांव के ही एक व्यक्ति के द्वारा जबरदस्ती उस जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। जिसको लेकर उन्होंने एसपी से लिखित शिकायत की है।










