बोकारो - चास नगर निगम क्षेत्र के तेलगड़िया में स्थित वृद्धा आश्रम का बहुत जल्द कायाकल्प होने वाला है। उपायुक्त अजय नाथ झा ने सोमवार को प्रशासनिक एवं चास नगर निगम के अधिकारियों सहित वृद्धा आश्रम का निरीक्षण किया। वृद्धजनों के साथ समय बिताया और उनसे बातचीत कर उनकी समस्याओं को जानने समझने की कोशिश की।
उपायुक्त ने बताया, वृद्धा आश्रम बहुत ही मनोरम जगह पर है। यहां स्थित तालाब आश्रम की खूबसूरती बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि आश्रम के कायाकल्प के लिए मास्टर प्लान तैयार करने का आदेश दिया गया है। आश्रम में एक पार्क स्वर्गीय शिबू सोरेन की स्मृति में बनाया जाएगा। साथ ही कहा कि आश्रम में रह रहे वृद्धजनों की हर तरह की सुविधाओं का ख्याल रखा जाएगा।









