(चंदन वर्मा, संवाददाता, रांची)
रांची – राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को लेकर रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। जहां झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राष्ट्रीय ध्वज को फहराकर सलामी दी और परेड का निरीक्षण किया।
परेड निरीक्षण करेने के बाद राज्यपाल ने राज्यवासियों को संबोधित करते हुए भारत सरकार द्वारा दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म विभूषण से सम्मानित किए जाने पर खुशी जाहिर की। इसके लिए उन्होंने केंद्र सरकार के प्रति आभार जताया। इस मौके पर राज्यपाल ने राज्य में चलाई जा रही योजनाएं और विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए किए जा रहे कार्यों की चर्चा की। साथ ही विशिष्ट और उत्कृष्ट सेवा के लिए झारखंड पुलिस के जवानों को सम्मानित किया।
समारोह के दौरान अलग-अलग झांकियां प्रदर्शित की गई। जिसमें झारखंड की संस्कृति, राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाएं, स्वास्थ्य और शिक्षा की झलकियां दिखाई गई।









