(प्रमोद खंडेलवाल, संवाददाता, हजारीबाग)
हजारीबाग - सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए रोटरी क्लब ने रेड क्रॉस सोसायटी को शव संरक्षित रखने के लिए अत्याधुनिक डेड बॉडी फ्रीजर भेंट किया है। इस सुविधा का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को कठिन समय में सहयोग प्रदान करना है।
इस संबंध में रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि कई बार परिजनों के दूर-दराज से आने या अन्य आवश्यक कारणों से अंतिम संस्कार में विलंब हो जाता है। ऐसे समय में शव को सुरक्षित रखने की आवश्यकता होती है। इस जरूरत को देखते हुए यह फ्रीजर रेड क्रॉस सोसायटी को उपलब्ध कराया गया है।
वहीं रेड क्रॉस सोसायटी की ओर से बताया गया कि यह सुविधा आम लोगों के लिए पूरी तरह निःशुल्क रहेगी। आवश्यकता पड़ने पर कोई भी व्यक्ति रेड क्रॉस सोसायटी से संपर्क कर इस सुविधा का लाभ ले सकता है।








