रांची - नाली नहीं बनने से लोगों के घरों में बारिश का पानी घुस रहा है। जिसके कारण राजधानी रांची के सेल सिटी रोड नंबर 12 स्थित बालाजी कॉलोनी के लोग परेशान हैं। लगातार बारिश और नाली निर्माण नहीं होने के कारण कॉलोनी में जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया, जिससे कई परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते नाली का निर्माण कराया गया होता, तो आज यह स्थिति नहीं बनती। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पूरी कॉलोनी में पानी भर गया है और कई घर डूब गए हैं। कॉलोनीवासियों ने नगर निगम और संबंधित प्रशासन से जल्द से जल्द नाली निर्माण कराने तथा जल निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है। जिससे कि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।







