(चंदन वर्मा, संवाददाता, रांची)
रांची - राजधानी रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र में दो नाबालिग लड़कियों के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है। इसी बीच मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सिटी एसपी पारस राणा स्वयं तुपुदाना ओपी पहुंचे और मामले की जानकारी लेते हुए आरोपियों से पूछताछ की।







