(आशीष प्रसाद, संवाददाता, रांची)
रांची - झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर अल्पसंख्यक समाज और कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान झारखंड प्रदेश अल्पसंख्यक समाज के प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य वोटर लिस्ट में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत अल्पसंख्यक समाज के सभी पात्र व योग्य मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जुड़वाना सुनिश्चित करना है। आगे उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बीएलओ के द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन करने में लापरवाही बरती जा रही है। बैठक में रणनीति बनाई जा रही है, ताकि किसी भी वैध अल्पसंख्यक मतदाता का नाम सूची से न छूटे या कटे।







