(प्रमोद खंडेलवाल, संवाददाता, हजारीबाग)
हजारीबाग – हजारीबाग स्थित लार्ड कृष्णा स्कूल में कक्षा 12वीं उत्तीर्ण कर विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में सफल हुए विद्यार्थियों को ट्रॉफी एवं बुके देकर सम्मानित किया गया। बताया गया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सम्मान देना तथा आने वाले वर्षों के विद्यार्थियों को उनसे प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित करना था। सम्मान समारोह में विद्यालय की छात्रा साक्षी प्रिया को 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आईआईटी दिल्ली में नामांकन लेने पर, वहीं कनिष्क कुमार सिंह ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आईआईटी (बीएचयू) में नामांकन लेकर सम्मानित किया गया।







