(चंदन सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा ने चास नगर निगम क्षेत्र में आईटीआई मोड़ से एनएच-32 तक सरकारी भूमि पर अवैध खरीद-बिक्री और भूमाफियाओं द्वारा कथित अतिक्रमण की शिकायत को गंभीरता से लिया है। महापौर के पत्र के आधार पर डीसी ने चार सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। समिति में वन प्रमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, भूमि सुधार उप समाहर्ता (चास) और अंचल अधिकारी (चास) शामिल हैं। समिति को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपने का निर्देश दिया गया है। इस कार्रवाई से सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के मामलों में सख्त कदम उठाए जाने की उम्मीद बढ़ गई है।







