रामगढ़ - रामगढ़ थाना क्षेत्र के चुट्टूपालु घाटी में शनिवार अहले सुबह बड़ा हादसा हो गया। जहां एक ट्रेलर ने खराब पड़े एलपीजी गैस लदे टैंकर को ओवरटेक करने के दौरान दो कारों को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि हादसे में किसी को ज्यादा चोट नहीं लगी।
लेकिन हादसे के कारण कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हो गया। सड़क पर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गई। हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद गैस टैंकर को हटाया गया, जिसके बाद चुट्टूपालु घाटी में आवागमन फिर से चालू हुआ।







