रांची – रांची जिले के पिठोरिया थाना की पुलिस ने एक ठग को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार ठग का नाम खुर्शीद आलम है, जो पिठोरिया का ही रहने वाला है। खुर्शीद आलम कई लोगों से जमीन के नाम पर पैसे ले रखा है। इसके बावजूद खरीददारों को वह जमीन नहीं दे रहा था। इस मामले को लेकर पिठोरिया थाना में एफआईआर दर्ज कराया गया था। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद मामले की जांच की जिसके बाद इसकी गिरफ्तारी हुई।
फिलहाल पुलिस खुर्शीद आलम से पूछताछ कर रही है और यह जानने का प्रयास कर रही है कि उसने कितने लोगों के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दिया है।









