पटना - भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकारी आवास किसी की निजी संपत्ति नहीं है, उक्त भवन मंत्री नंद किशोर राम को आवंटित किया गया है। ऐसे में राबड़ी देवी को हर हाल में 10 सर्कुलर रोड स्थित बंगला खाली करना पड़ेगा।
गौरतलब हो कि बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को भवन निर्माण विभाग ने आवास खाली करने का 15 दिनों का नोटिस भेजा है। इसके बाद से ही बिहार का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। विपक्ष सरकार पर लगातार हमालवर है, वहीं सरकार कानून के दायरे में रहकर कार्रवाई की बात कर रही है।








