(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - बोकारो पुलिस अब अपराध और लंबित मामलों पर सख्त एक्शन मोड में नजर आ रही है। रविवार को बोकारो एसपी नाथू सिंह मीणा ने जिले के सभी डीएसपी, सर्किल इंस्पेक्टर और थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन से लेकर चोरी और चेन स्नैचिंग रोकने तक कई अहम निर्देश दिए गए। साथ ही कहा गया कि गंभीर मामलों की जांच अब डीएसपी स्तर के अधिकारी खुद करेंगे।
एसपी ने साफ कहा कि आम लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए ताकि पुलिस के प्रति लोगों का भरोसा मजबूत हो।









