पटना - बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र शुरू हो चुका है। मानसून सत्र के पहले दिन सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए लगभग 87,000 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया। उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने विधानसभा में अनुपूरक बजट पेश करते हुए बताया कि अतिरिक्त राशि का सबसे बड़ा हिस्सा विकास योजनाओं पर खर्च किया जाएगा।
सरकार की माने तो, इस अनुपूरक बजट से विकास योजनाओं की रफ्तार तेज होगी और कई महत्वपूर्ण योजनाओं को समय पर पूरा करने में मदद मिलेगी। बजट की प्राथमिकताओं पर नजर डालें तो इसमें सामाजिक सुरक्षा, सड़क-पुल, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, रोजगार, पटना मेट्रो और छात्रवृत्ति पर विशेष फोकस किया गया है। कुल मिलाकर देखें तो सरकार ने विकास के साथ-साथ जनकल्याणकारी योजनाएं दोनों पर ध्यान दिया है।
पहली बार एमएलसी और स्वास्थ्य मंत्री बने निशांत कुमार ने विधान परिषद में भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों को गिनाया।








