दरभंगा - नेपाल के निचले इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण दरभंगा में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। बताया जा रहा है कि कोसी बराज से पानी छोड़े जाने पर लगभग 20 गांव जलमग्न हो चुके हैं। कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के छह गांव टापू में तब्दील हो गए हैं। इन गांवों का सड़क संपर्क पूरी तरह से टूट गया है। ग्रामीणों का आवागमन नाव के सहारे हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बाजार जाने, दवा लाने, बैंक का काम करने और मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए अब सिर्फ नाव का ही सहारा है।
मौसम विभाग की मनाने तो उनके अनुसार 20 जुलाई से मानसून फिर सक्रिय होने की संभावना है। हालांकि बारिश होनो से तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी व उमस से लोगों को राहत मिलेगी।








