(मृत्युंजय कुमार, संवाददाता, बिहटा, पटना)
बिहटा - राघोपुर के पूर्व मुखिया संजय यादव के परिजनों से मिलने पाटलिपुत्र की सांसद मीसा भारती उनके घर पहुंची। जहां उन्होंने बिहार में बढ़ते अपराध पर चिंता जताते हुए कहा कि बिहार में पुलिस के संरक्षण में अपराध फल फूल रहा है। मृतक संजय यादव का शव संदिग्ध स्थिति में उनके घर के पीछे से बरामद किया गया। हत्या के 36 घंटे गुजर जाने के बाद भी किसी भी नामजद आरोपी कि गिरफ़्तारी नहीं हुई है।
आगे उन्होंने कहा कि परिजनों को न्याय नहीं मिलने पर आरजेडी सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी। बताते चलें कि जमीन कारोबारी संजय यादव पर भी बिहटा थाना में कई मुकदमें दर्ज थे, वे छः महीने से फरार चल रहें थे। हत्या के बाद बिहटा में उनके परिजनों ने काफ़ी हंगामा किया था।








