हाल के दिनों में भारत और बांग्लादेश के बीच बढ़ते तनाव खेल में भी नजर आ रहा है। गौरतलब हो कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 होने वाला है, जिसमें बांग्लादेश के चारो ग्रुप मैच भारत में खेलना है। लेकिन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी को ईमेल भेज कर भारत जाने से इनकार कर दिया है। इस बात की पुष्टि बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने 4 जनवरी को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से की है। बांग्लादेश टीम भारत में मैच खेलने को तैयार नहीं है, वह चाहती है कि उनके मैच कहीं और खेले जाएं। बताया जा रहा है कि इस बात की आधिकारिक पुष्टि जल्द बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड करेगा।
अब देखना है कि आईसीसी का इस मुद्दे पर क्या रुख होता है।









