(आशीष प्रसाद, संवाददाता, रांची)
रांची - झारखंड की कानून व्यवस्था को लेकर बीजेपी ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। बीजेपी झारखंड प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने प्रेस कांफ्रेंस कर राज्य सरकार की कानून व्यवस्था और मंत्री इरफान अंसारी पर कई आरोप लगाए और स्वास्थ्य मंत्री से जवाब मांगा है। उन्होंने जामताड़ा बीजेपी के जिलाअध्यक्ष सुमित शरण सहित बांगलादेशी घुसपैठियों का मुद्दा उठाया।








