(चंदन वर्मा, संवाददाता, रांची)
रांची - भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने प्रेस वार्ता में झारखंड की गठबंधन सरकार पर प्रशासनिक विफलता का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राज्य में अधिकारियों पर सरकार का नियंत्रण कमजोर पड़ गया है, जिससे जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा और प्रशासनिक जवाबदेही में गिरावट आई है। उन्होंने देवघर एसपी के व्यवहार और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के फोन का जवाब नहीं दिए जाने का उल्लेख करते हुए इसे लोकतांत्रिक मर्यादा के खिलाफ बताया। प्रदीप सिन्हा ने आगे सलाह देते हुए कहा कि अधिकारियों को संविधान के अनुरूप जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद और शिष्टाचार बनाए रखना चाहिए।








