(राजेश कुमार मुंडा, संवाददाता, रामगढ़)
रामगढ़ – रामगढ़ एसपी को कोर्ट परिसर में बम रखे जाने की घमकी मिली। एसपी को यह धमकी ईमेल के माध्यम से मिली। ईमेल बंगला भाषा में लिखा गया था। जिसके बाद से ऐहतियातन कोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई। कोर्ट परिसर में हाई अलर्ट घोषित करते हुए बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और स्थानीय पुलिस ने सघन सर्च अभियान चलाया। मेटल डिटेक्टर से हर कोने की जांच की गई लेकिन कहीं कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। फिलहाल कोर्ट परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और सीसीटीवी कैमरों से हर गतिविधि पर नदर रखी जा रही।








