रांची - जेपीएससी ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा-2025 (विज्ञापन संख्या-01/2026) को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया है। बुधवार को आयोग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। आयोग द्वारा पूर्व में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह मुख्य परीक्षा दिनांक 25 जुलाई, 26 जुलाई और 27 जुलाई को रांची जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित होने वाली थी। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, सरकार से मिले आदेश और परीक्षा संचालन में हुई गड़बड़ी के कारण अपरिहार्य परिस्थितियों को देखते हुए इस परीक्षा को अगले आदेश तक स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।
जेपीएससी मेंस परीक्षा अगले आदेश तक स्थगित

BYBASUDEO MISHRA
Jul 22, 2026, 05:53 PM IST• Updated: Jul 22, 2026
2 Mins Read







