(चंदन वर्मा, संवाददाता, रांची)
रांची - निर्दलीय विधायक सह जेएलकेएम प्रमुख जयराम महतो ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर JPSC और JSSC की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया में हो रही लगातार विवादों से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। सरकार को आयोगों में पारदर्शिता सुनिश्चित करनी चाहिए। जयराम महतो ने सरकार को दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि अगर आगे सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। साथ ही जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित लाठीचार्ज की निंदा करते हुए उन्होंने सरकार से छात्रों की मांगों पर संवाद करने की भी बात कही।








