(दीनानाथ मौआर, संवाददाता, औरंगाबाद)
औरंगाबाद - औरंगाबाद जिला प्रशासन ने भीष्म गर्मी को देखते हुए 21 मई से लेकर 2 जून तक हाई अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का पूर्ण अनुमान है कि उन दिनों औरंगाबाद जिला के सभी क्षेत्रों में तापमान 48 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है। हालांकि जिला प्रशासन ने मौसम विभाग के द्वारा जारी किए गए हाई अलर्ट के उपरांत सरकारी तथा गैर सरकारी सभी तरह के स्कूलों - कॉलेजों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। वहीं आम लोगों से भी अपील किया है कि सुबह 10:00 बजे के बाद अपने घर से 5:00 बजे शाम तक ना निकलें, अगर वैसा ही कोई इमरजेंसी हो तो पूरी तरह से शरीर को ढंक कर ही बाहर निकलें।
दूसरी चरफ मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन ने जिला के सबसे बड़े हॉस्पिटल को हाई अलर्ट पर रखा है। इस संबंध में पत्रकारों की जानकारी देते हुए सदर हॉस्पिटल प्रबंधक प्रफुल्लकांत निराला ने बताया कि हीट वेव को देखते हुए अस्पताल में तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिससे कि हीट वेव के मरीज को सही समय पर सही इलाज मिल सके।










