(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - बोकारो पुलिस विभाग में हुए वेतन निकासी घोटाले के बाद जिले के सभी शिक्षक बिना वेतन के पिछले ढाई महीने से परेशान हैं। बोकारो में मिडिल स्कूल, माध्यमिक स्कूल और प्लस टू के शिक्षकों के संघ ने बैठक कर निर्णय लिया है कि अगर 16 मई से पहले शिक्षकों का वेतन भुगतान नहीं किया जाता है तो वे जनगणना का काम नहीं करेंगे। शिक्षकों ने नारा दिया है वेतन नहीं तो जनगणना नहीं। इस बात की जानकारी अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महाशक्ति राम मूर्ति ठाकुर ने दी है। आगे उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के सभी वेतन निकासी पदाधिकारी के द्वारा कागजातों की जांच कर प्रमाण पत्र जमा करने का काम किया गया है।
उपायुक्त ने इस कार्य के लिए डीडीसी को जांच के लिए अधिकृत किया है। लेकिन डीडीसी के द्वारा बेवजह बिना मतलब के कागजातों की मांग कर जांच को दिग्भ्रमित किया जा रहा है। कागजात लेकर जब वेतन निकासी पदाधिकारी कार्यालय जाते हैं तो जांच नहीं की जाती है।









