(चंदन सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - यूजीसी के विरोध में रविवार को स्वर्ण समाज और महाराणा प्रताप विचार मंच की ओर से बोकारो के नया मोड़ स्थित बिरसा चौक पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी के कथित प्रावधानों का विरोध करते हुए इसे वापस लेने की मांग की। इस दौरान स्वर्ण समाज के लोगों ने यूजीसी रोलबैक के नारे लगाए।
स्वर्ण समाज के नेताओं का कहना है कि यूजीसी के प्रावधान उनके समाज के छात्रों के लिए नुकसानदायक हैं और इससे बच्चों के भविष्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि इन प्रावधानों को तत्काल वापस लिया जाए। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांग पर विचार नहीं किया, तो आने वाले चुनाव में इसका विरोध वोट के जरिए किया जाएगा।








