(मृत्युंजय कुमार, संवाददाता, पटना)
पटना - एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत पंजाब के रोपर से छात्र ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का भ्रमण करने बिहार आए हुए हैं। जिसका आज समापन हो गया। मौके पर छात्रों ने कहा कि किसी भी राज्य की समृद्ध भाषा उसकी प्राचीन विरासत को दर्शाता है और विविधता में एकता हिंदुस्तान की पहचान है। इस दौरान बिहार के पंचायतीराज मंत्री दीपक प्रकाश ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बिहार की विरासत को पंजाब के छात्र अपने राज्य में जाकर बताये और बिहार के अमूल्य धरोहरों की चर्चा करें। मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा की एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम विविधता में एकता को दर्शाता है। वहीं आईआईटी के निदेशक प्रोफ़ेसर टीएन सिंह ने कहा की समृद्ध भाषा से व्यक्तित्व का निर्माण होता है। गौरतलब हो कि इस समापन समापन समारोह में पंजाब से आये तमाम छात्रों को मंत्री ने सम्मानित किया।








