रांची - झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने JSSC-CGL परीक्षा को रद्द कर दिया है। इसकी घोषणा होते ही आंदोलनरत छात्रों ने विक्ट्री साइन दिखाते हुए जश्न मनाया। गौरतलब है कि रांची में आंदोलनरत छात्रों और सरकार के बीच JSSC-CGL परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर ही गतिरोध बना हुआ था। छात्रों का कहना है कि अभी CBI जांच की उनकी मांग नहीं मानी गई है। जब तक सरकार पूरे मामले की CBI जांच करवाने का आदेश जारी नहीं करती है, तब तक हम लोगों का आंदोलन जारी रहेगा। हम लोग एक बड़ी लड़ाई जीते हैं, मगर इसमें अभी और भी कुछ होना बाकी है।
छात्र सीबीआई जांच पर अड़े, जारी रहेगा आंदोलन

BYBASUDEO MISHRA
Aug 18, 2026, 01:07 PM IST• Updated: Aug 18, 2026
2 Mins Read







