(प्रमोद खंडेलवाल, संवाददाता, हजारीबाग)
हजारीबाग - JSSC-CGL परीक्षा रद्द किए जाने के सरकार के फैसले के बाद छात्र नेता महेंद्र कुमार मंडल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने परीक्षा रद्द करने के फैसले को छात्रों के आंदोलन की बड़ी जीत बताया। महेंद्र कुमार मंडल ने कहा कि लंबे समय से छात्र भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठा रहे थे। सरकार द्वारा JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने और जांच की घोषणा के बाद छात्रों की कई मांगों पर सरकार को गंभीरता से कदम उठाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि छात्रों की लड़ाई सिर्फ परीक्षा रद्द कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरी भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाना। उन्होंने परीक्षा में कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।








