JHARKHAND: झारखण्ड कांग्रेस क़े वरिष्ट नेता और पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को न्यायालय से जमानत मिलने पर प्रदेश कांग्रेस ने स्वागत किया है। झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा की न्यायिक प्रक्रिया को विश्वास का प्रतीक माना जाता है। कांग्रेस पार्टी शुरू से ही संविधान, कानून और न्यायपालिका का सम्मान करती रही है। हमें भरोसा है कि सत्य और न्याय की जीत होगी। भाजपा ने राजनीतिक द्वेष और एजेंसियों के दुरुपयोग के जरिए विपक्षी नेताओं की छवि धूमिल करने का लगातार प्रयास किया है लेकिन अदालत के फैसले यह साबित करते हैं कि लोकतंत्र में अंतिम भरोसा न्यायपालिका पर ही होता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा पारदर्शिता और संवैधानिक मूल्यों के साथ खड़ी रही है। किसी भी व्यक्ति को अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने से पहले अपराधी बताना भाजपा की राजनीतिक संस्कृति का हिस्सा बन गया है.
पूर्व मंत्री आलमगीर आलम का जमानत पर पर प्रदेश कांग्रेस ने किया सम्मान
पूर्व मंत्री आलमगीर आलम का जमानत पर पर प्रदेश कांग्रेस ने किया सम्मान










