(मृत्युंजय कुमार, संवाददाता, पटना)
पटना - एक बड़ी खबर पटना के बिहटा से है। जहाँ एक भीषण सड़क हादसे में छः लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को उचित ईलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।
घटना बीते रात्रि दो बजे की है। जब एक ऑटो में सवार सभी लोग मनेर में लगे मेला देख कर आरा अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच कोइलवर पुल पर ट्रक ने सामने से आ रही ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें घटनास्थल पर ही पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य व्यक्ति की मौत अस्पताल पहुंचने के बाद हुई। घटना की सूचना मिलने के बाद बिहटा पुलिस मौके पर पहुंच कर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की तत्परता से ट्रक और उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।









