(प्रमोद खंडेलवाल, संवाददाता, हजारीबाग)
हजारीबाग - हजारीबाग के गांधी मैदान परिसर में आज एक बार फिर छात्र संगठन के लोग एकत्रित हुए। बताया गया कि छात्रों ने हजारीबाग में बीते शाम हुए लाठी चार्ज और बर्बरता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए आज मौन जुलूस निकाला गया। यह मौन जुलूस हजारीबाग के गांधी मैदान से शुरू होकर जिला बोर्ड चौक पर खत्म हुई। वहां पुलिसकर्मियों को फूल देकर छात्रों ने अपनी नाराजगी प्रकट कियाl
छात्र संगठन से जुड़े लोगों ने बताया कि जिस तरह हजारीबाग पुलिस एवं विभिन्न जगहों की पुलिस में छात्रों पर लाठी चार्ज और बर्बरता पूर्ण कार्य किया है, इसका हम विरोध करते हैं।








