रांची - झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल की मुलाकात ने राज्य की राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। ऐसे समय में जब झारखंड में राज्यसभा चुनाव और विपक्षी एकजुटता को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं, भूपेश बघेल का रांची आकर हेमंत सोरेन से मिलना कई संकेत दे रहा है। झामुमो ने राजयसभा के दोनों सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने का दावा किया था। जिसके बाद कांग्रेस में चिंता साफ तौर पर झलक रही थी। लेकिन बघेल के बयान से स्थिति सामान्य नजर आ रही है। बघेल ने किसी भी कन्फ्यूजन की स्थिति से इंकार किया है।










