(विजय कुमार गुप्ता, संवाददाता, सुपौल)
सुपौल - सुपौल जिले में ब्लॉक स्तर पर आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सारा अशरफ ने उपस्थित सभी अधिकारी, कार्यालय कर्मी एवं संपूर्णता अभियान से जुड़े अन्य सदस्यों को शपथ दिलाई।
उप विकास आयुक्त ने कही कि इस अभियान के तहत कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण विभाग को निर्धारित लक्ष्यों का शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने का दायित्व सौंपा गया है। उन्होंने कही कि कार्यक्रम का उद्देश्य एस्पिरेशनल ब्लॉक के विभिन्न विकासात्मक संकेतकों में सुधार लाना तथा आमजन, विशेषकर महिलाओं एवं बच्चों के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन सुनिश्चित करना है।









