(चंदन सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - संचार क्रांति के जनक और देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। बोकारो हवाई अड्डे के पास स्थित राजीव गांधी की आदमकद प्रतिमा पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
मौके पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राजीव गांधी के दिखाए रास्ते पर चलते हुए उनके अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए पार्टी कार्यकर्ता अंतिम दम तक संघर्ष करते रहेंगे। नेताओं ने देश के विकास और लोकतंत्र को मजबूत करने में राजीव गांधी के योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।








